भारत की तांत्रिक और शाबर मंत्र परंपरा में लोना चमारी का नाम बहुत ही रहस्यमय और प्रभावशाली माना जाता है।क्यूंकि लोक कथाओं, तांत्रिक परंपराओं और शाबर मंत्र ग्रंथों में लोना चमारी को एक ऐसी साधिका के रूप में देखा जाता है,जिसने सामान्य गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी असाधारण सिद्धियां प्राप्त की थीं उस समय काल में।
कहा जाता है कि लोना चमारी समाज के उस वर्ग से थीं जिसे उस समय बहोत ही निम्न माना जाता था, लेकिन उनकी साधना, तप और मंत्र शक्ति ने यह साबित कर दिया कि आध्यात्मिक शक्ति जाति, धन या पद से नहीं बल्कि साधना से मिलती है। ये कारण है कि लोना चमारी शाबर मंत्र आज भी साधकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं।
Read also:Kali Puja 2025 – Maa Kali Ki Pooja Ka Mahatva (Hindi + English)
लोना चमारी का इतिहास – कही सुनी बाते और लोकविश्वास
ऐतिहासिक रूप से लोना चमारी के जीवन के प्रमाण सीमित हैं, लेकिन लोक परंपराओं में उनका उल्लेख एक चमत्कारी साधिका के रूप में किया मिलता है। माना जाता है कि वो शाबर मंत्र परंपरा से जुड़ी थीं, जो मुख्यतः गुरु गोरखनाथ और नाथ संप्रदाय से प्रभावित रही है।
लोकविश्वास के अनुसार, लोना चमारी ने कई ऐसे शाबर मंत्र सिद्ध किए जो:
- प्रेम संबंधों में बाधा दूर करते हैं(प्रेम बढ़ाते है)
- शत्रु बाधा से रक्षा करते हैं(शत्रु पर विजय दिलाते है)
- भय, नकारात्मक ऊर्जा और ऊपरी प्रभाव को शांत करते हैं(किसी का भय नहीं रहेता)
इसी बजह से लोना चमारी शाबर मंत्र को आज भी त्वरित प्रभाव देने वाला माना जाता है।
शाबर मंत्र क्या होते हैं और लोना चमारी से उनका संबंध क्या है?
शाबर मंत्र संस्कृत के कठिन मंत्रों से अलग होते हैं। ये मंत्र सरल भाषा में होते हैं और आम व्यक्ति भी इन्हें समझ सकता है। लोना चमारी शाबर मंत्र की खासियत यह है कि इनमें दिखावा नहीं बल्कि सीधी ऊर्जा और भावनात्मक शक्ति होती है। जो आसानी से ग्रहण की जा सकती है
कहा जाता है कि लोना चमारी ने अपने अनुभव से ऐसे मंत्र दिए जो सीधे चेतना पर प्रभाव डालते हैं।और आसानी से सिध होते है यही कारण है कि इन मंत्रों की साधना में विश्वास और नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है।
Read also: सर्व शक्तिशाली शिव मंत्र – महादेव की कृपा पाने का सबसे प्रभावी उपाय
लोना चमारी शाबर मंत्र साधना विधि (पूरी जानकारी)
लोना चमारी शाबर मंत्र की साधना करने से पहले साधक को मानसिक और शारीरिक रूप से शुद्ध होना चाहिए। नीचे कुछ साधना विधि दी गई है:
साधना का समय क्या हो:
- अमावस्या, मंगलवार या शनिवार
- ब्रह्म मुहूर्त या रात्रि का शांत समय
साधना स्थान कैसा हो:
- एकांत और साफ स्थान
- पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख
आवश्यक सामग्री क्या है:
- लाल या काला आसन
- दीपक (सरसों का तेल)
- धूप या लोबान
- माला (108 दाने)
साधना प्रक्रिया क्या है:
- स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें
- आसन पर बैठकर मन को शांत करें
- गुरु या इष्ट का स्मरण करें
- लोना चमारी शाबर मंत्र का 108 बार जप करें
- साधना के अंत में क्षमा प्रार्थना करें
यह साधना कम से कम 7 या 21 दिनों तक करने की परंपरा है।
लोना चमारी शाबर मंत्र से होने वाले लाभ
नियमपूर्वक की गई लोना चमारी शाबर मंत्र साधना से कई प्रकार के लाभ बताए जाते हैं:
- मानसिक भय और अनिद्रा में कमी
- नकारात्मक शक्तियों से रक्षा
- आत्मविश्वास में वृद्धि
- साधक की इच्छा शक्ति मजबूत होना
मेरे व्यक्तिगत अनुभव और कई साधकों की मान्यता के अनुसार, यह मंत्र तुरंत चमत्कार नहीं करता, बल्कि धीरे-धीरे साधक की ऊर्जा को संतुलित करता है। यह बहोत ही आसन साधना है जो हर कोई कर सकता है
Read also:बिना गुरु के साबर मंत्र कैसे सिद्ध करें? – आसान भाषा में पूरा सच और सही विधि
साधना करते समय सावधानियां
लोना चमारी शाबर मंत्र साधना में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए निचे दिए बाते ध्यान से पढ़े:
- मंत्र में कोई बदलाव न करें
- साधना के दौरान मांस, मदिरा से दूर रहें
- किसी को साधना की चर्चा न करें
- अहंकार से बचें
आज के समय में लोना चमारी शाबर मंत्र प्रभावी हैं या नहीं?
आज के आधुनिक युग में भी जब मानसिक तनाव, भय और असुरक्षा बढ़ रही है, तब लोना चमारी शाबर मंत्र लोगों को आंतरिक शक्ति और मानसिक संतुलन देने का कार्य करते हैं। यह कोई जादू नहीं बल्कि ध्यान, विश्वास और अनुशासन का अभ्यास है।
मेरी राय में, जो साधक धैर्य और श्रद्धा से इस साधना को करता है, उसे निश्चित रूप से सकारात्मक अनुभव होते हैं।
Read also: शिव साधना के नियम
FAQs
लोना चमारी कौन थी? लोना चमारी एक लोकप्रसिद्ध तांत्रिक साधिका मानी जाती हैं, जिनसे जुड़े शाबर मंत्र आज भी प्रचलित हैं।
लोना चमारी शाबर मंत्र क्या है? यह शाबर परंपरा का एक मंत्र समूह है, जिसे साधना और रक्षा के लिए किया जाता है।
क्या यह साधना कोई भी कर सकता है? हां, लेकिन नियम और संयम का पालन आवश्यक है।
साधना में कितना समय लगता है? आमतौर पर 7 या 21 दिनों की नियमित साधना की जाती है।
क्या मंत्र का गलत प्रयोग नुकसान कर सकता है? हां, बिना नियम या गलत उद्देश्य से की गई साधना से नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।
read also: Bakri Palan Par Ab Sarkar De Rahi Hai Rashi
read also:Aaple Sarkar : सरकारी सेवा आता व्हॉट्सॲपवर
read also:LPG Gas Cylinder Home Delivery Status Check –karna aasani se sikhe
read also:Shiva Mantra: 21 Powerful Mantras for Success, Job, and Wealth







